सुलभ शौचालय में गंदगी देखकर भड़के आयुक्त, संचालक को नोटिस

छग

Update: 2024-05-09 09:55 GMT

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने लखोली क्षेत्र के जनता कालोनी, राहुल नगर, बैगापारा, धरसा रोड़ में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर क्षेत्र में पानी सप्लाई को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कम पानी आने का निराकरण करने तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया।

आयुक्त गुप्ता लखोली स्कूल के पास सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर सफाई के आभाव एवं पानी की सुविधा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते सुलभ के संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जॉच कर कर्मचारियों के संबंध में जानकारी लेकर निर्धारित समय तक सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक बहुल्य क्षेत्रों में मौसमी बीमारी को ध्यान में रखते साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें, लोगों को भी साफ -सफाई रखने हेतु समझाईस दें। इसके अलावा लखोली शीतला तालाब के आसपास साफ -सफाई रखने निर्देशित किया।

आयुक्त गुप्ता ने निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान जनता कालोनी में निर्माणाधीन पुलिया निर्माण कार्य देख कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव से कहा कि सभी निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखकर नियमित रूप से तराई कराएं। उन्होंने जनता कालोनी, राहुल नगर में पानी के संबंध में लोगों से जानकारी ली। कम पानी आने की शिकायत पर उक्त क्षेत्र में पानी सप्लाई के समय जांच कर उसका निराकरण करने संबंधितों को निर्देशित किया।

Tags:    

Similar News