रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस (ll) और (l) 2022 की परीक्षा आज तीन पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित (05) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की गई।
इसी तरह नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (ll) 2022 परीक्षा भी आज दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित (12) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की गई। उक्त परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर रूचि शर्मा को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।