कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण

छग

Update: 2025-09-30 13:43 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कोषालय का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का सत्यापन कर वहाँ की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के समय कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने पर बल दिया।
स्ट्रांग रूम और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने अधिकारियों से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, दस्तावेजों के रखरखाव और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली। डॉ. सिंह ने स्पष्ट कहा कि कोषालय जैसे संवेदनशील कार्यालयों में सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल
निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अग्निशमन उपकरणों का मॉक ड्रिल भी आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से यह अभ्यास कराया गया कि संभावित अग्नि दुर्घटना की स्थिति में कैसे त्वरित बचाव और राहत कार्य संचालित किए जाएंगे। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास किया।
कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि नियमित मॉक ड्रिल से न केवल कर्मचारियों की आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ती है, बल्कि यह सुनिश्चित होता है कि किसी भी आकस्मिक घटना में जान-माल की क्षति को न्यूनतम रखा जा सके। निरीक्षण और मॉक ड्रिल के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस), सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री गजानन पटेल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कोषालय की कार्यप्रणाली और आपदा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया।
Tags:    

Similar News