कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

छग

Update: 2023-04-03 15:45 GMT
सुकमा। कलेक्टर हरिस एस ने कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा के प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं अवलोकन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाई गई मूंग, उड़द एवं रागी फसलों के अवलोकन के साथ साथ इरिगेशन पाइप इंटर लिंकिंग कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान केंद्र में बनाई गई मुर्गी पालन, बटेर पालन, बकरी पालन एवं मशरूम उत्पादन इकाई के साथ साथ चिराग परियोजना के बारे में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में भूमि समतलीकरण, मछली पालन हेतु तालाब, वाटर हार्वेस्टिंग हेतु डबरी, वाटर टैंक एवं पुलिया निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल राठौर, मत्स्य विभाग से ओम प्रकाश मांडवी, भूमि संरक्षण विभाग से सुनील कुमार , केवीके से हनुमंत तोमर, राजेंद्र कश्यप, सीनियर रिसर्च फैलो वीरेन्द्र चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->