कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एम्स में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रायपुर पहुंचकर 2 सितंबर 2026 को होने वाले दीक्षांत समारोह कार्यक्रम स्थल एवं भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एम्स प्रशासन द्वारा कलेक्टर को सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने एम्स प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, यातायात, पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं चाक-चौबंद रूप से की जाए। किसी भी प्रकार की कमी न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे, एम्स डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) अशोक जिंदल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।