कलेक्टर ने भोजपुरी गाने में किया डांस, होली खेली

Update: 2026-03-05 12:30 GMT

भिलाई। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भोजपुरी गाने ‘कमरिया करे लपालप… लॉलीपॉप लागेलू’…. पर जबरदस्त डांस किया। छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद पुलिस जवानों ने 5 मार्च को जमकर होली खेली। दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भोजपुरी गाने ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू’ पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। रायपुर में डीएसपी नरेश पटेल ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गया।

बिलासपुर पुलिस लाइन में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमें, महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने साथियों के साथ खूब रंग गुलाल उड़ाए। रायगढ़ में जवानों ने अपने साथियों और परिवार के साथ होली मनाई। वहीं, जगदलपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इस बार होली पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। सभी ने अच्छे से त्योहार मनाया।

जगदलपुर सिटी कोतवाली में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने साथ मिलकर जमकर होली खेली। इस दौरान रंग गुलाल उड़ाए। DJ की धुन पर जमकर थिरके। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी कि इस बार होली में कोई घटना नहीं घटी। सभी ने अच्छे से पर्व मनाया।

Tags:    

Similar News

null