कलेक्टर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

छग

Update: 2023-01-25 15:30 GMT
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट राजनांदगांव के अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली।
Tags:    

Similar News