कलेक्टर पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप

Update: 2022-05-07 05:34 GMT

कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अपने गृह जिले व निर्वाचन क्षेत्र व काेरबा की कलेक्टर रानू साहू से नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने अाई है। उन्हाेंने शुक्रवार काे एक पत्र प्रदेश के खनिज सचिव सिद्धार्थ काेमल परदेशी काे लिखा है। परदेशी डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड डीएमएफ के नाेडल अधिकारी भी हैं। इस पत्र में उन्हाेंने कलेक्टर पर डीएमएफ काेरबा की राशि से किए जाने वाले कार्याें में भ्रष्टाचार करने के साथ मनमाना रुख अपनाने का अाराेप लगाया है। 2 मार्च काे दर्री तहसील भवन के भूमिपूजन समाराेह के बाद मंत्री अग्रवाल ने कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इधऱ् तीन दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने सरगुजा से राज्य का दौरा शुरू किया है। वहीं काेरबा में डीएमएफ काे लेकर घमासान मचा हुआ है।

मंत्री अग्रवाल ने खनिज सचिव काे पत्र में लिखा है कि डीएमएफ काेरबा के क्रियाकलाप के संबंध में 14 सितंबर 2021 काे भी मैंने एक पत्र मुख्य सचिव काे लिखा था कि डीएमएफ की अध्यक्ष व कलेक्टर द्वारा संस्थान के सदस्याें द्वारा प्रस्तावित कार्याें की उपेक्षा की जा रही है। राशि का दुरुपयाेग कर भ्रष्टाचार काे बढ़ावा दिया जा रहा है। मैंने मुख्य सचिव काे लिखे पत्र की प्रतिलिपि आपको भी भेजकर यहां की कार्यप्रणाली व भ्रष्ट आचरण की जानकारी दी थी। चूंकि बैठक की सूचना के साथ एजेंडे की पूर्ण जानकारी नहीं दी गई है साे 9 मई काे प्रस्तावित बैठक काे स्थगित किया जाए। यदि डीएमएफ की कार्यशैली सच व पारदर्शी है ताे सभी स्वीकृत, लंबित काम की जानकारी सदस्याें काे दें, साथ ही उसे डीएमएफ की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाए।


Tags:    

Similar News