पिंजरे में फंसा कोबरा सांप, देखें रेस्क्यू का लाइव वीडियो

छत्तीसगढ़

Update: 2021-08-18 11:12 GMT

कोरबा। शिकार की तलाश में पहाड़ी मैना के पिंजरे में एक कोबरा घुस गया। उसे निगलने के बाद सांप का पेट मोटा हो गया, जिससे वह पिंजरे में फंस गया। स्थिति ऐसी की अब वह उसे न उगल पा रहा था और न पिंजरे से बाहर निकल पा रहा था। सुबह जब घरवालों ने यह नजारा देखा, तो वे भी अचंभित हो गए। रात को पिंजरे में बंद पहाड़ी मैना सांप कैसी बन गई? मगर, जब कोबरा के पेट को देखा, तो उन्हें सारा मामला समझ आ गया।

मकान मालकिन प्रियंका तिवारी ने बताया कि किराए में रहने वाले कमलेश्वर यादव सपरिवार बाहर गए हुए हैं। उन्होंने पहाड़ी मैना घर में पाला था, जिसे बाहर जाते वक्त देखरेख के लिए हमारे हवाले कर के गए थे। मंगलवार देर शाम मैना को दाना-पानी देने के बाद उसके पिंजरे पर कपड़ा उढ़ाकर हम सभी सोने चले गए। सुबह जब पिंजरे से कपड़ा हटाया, तो मैना की जगह कोबरा नजर आया। उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। आनन- फानन में स्नेक रेस्क्यू टीम को काल किया। टीम के लीडर जितेंद्र सारथी ने सांप का फूला हुआ पेट देखकर बताया कि वह मैना को निगल गया है। इसकी वजह से पिंजरे में फंस गया है। इसके बाद स्थिति को समझते हुए कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। फिलहाल इस घटना को लेकर शहर में जबरदस्त चर्चा है।


Tags:    

Similar News

-->