कोयला-सीमेंट लोड वाहनों के बीच टक्कर, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

Update: 2026-02-24 06:17 GMT

कोरबा। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की केबिन में फंसने से जिंदा जलकर मौत हो गई।

घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र के केंदई झरना के पास की है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। कोयला लोड ट्रेलर कोरबा से आ रहा था। सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी।

मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर बाहर निकल गया। सीमेंट वाहन का चालक केबिन में फंस गया। आग तेजी से फैल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन कटघोरा से आता है, इसलिए घटनास्थल तक पहुंचने में कई घंटे लग गए।


Tags:    

Similar News

null