रायपुर में कोचिंग सेंटर चलाने वाला संचालक गिरफ्तार

Update: 2025-10-26 12:13 GMT

रायपुर। सरस्वती नगर पुलिस ने कौटिल्य एकेडमी रायपुर ब्रांच के संचालक पवन टांडेश्वर को गिरफ्तार किया है। धारा 318(4), 3(5) के तहत दर्ज मामले में फरार था। पुलिस के अनुसार पवन व उसकी पत्नी रूबी मजूमदार ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के नाम पर 19 अभ्यर्थियों से ₹18,03,105 की ठगी कर कोचिंग संस्थान बंद कर दिया था। उसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़े

एक नौकर ने व्यापारी से की धोखाधड़ी की हैं। नौकर को व्यापारी ने बैंक में पैसा जमा करने के लिया पैसे दिए। लेकिन नौकर ने पैसे बैंक में जमा न करके खुद रख लिए। फिर मालिक को फर्जी रसीद थमा दिया। इस वारदात के बाद वह छुट्टी लेकर छत्तीसगढ़ से फरार हो गया। ये पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।अशोक ब्रदर्स सेनेटरी दुकान के संचालक राजेश अग्रवाल निवासी अनुपम नगर, रायपुर ने बताया कि उनके यहां करीब 7-8 कर्मचारी काम करते हैं। उन्हीं में से अभिषेक प्रधान निवासी न्यू शांति नगर पिछले 4-5 साल से सेल्समैन और रिकवरी का काम कर रहा था। 16 अगस्त 2025 को राजेश अग्रवाल ने अपने स्टाफ अभिषेक को 1 लाख 95 हजार नगद बैंक में जमा करने के दिए थे। अभिषेक ने रकम जमा करने की बात कहकर रसीद सौंप दी, लेकिन बाद में जांच करने पर पता चला कि रसीद पर बैंक की सील और हस्ताक्षर नहीं थे।

अगले दिन अभिषेक ने फोन पर बताया कि उसकी तबीयत खराब है और वह काम पर नहीं आएगा। कुछ दिन बाद उसके घर जाने पर पता चला कि वह घर छोड़कर कहीं चला गया है। परिजन भी उसके लापता होने की बात कह रहे थे। बाद में अखबार में उसकी गुमशुदगी की खबर भी छपी।

Tags:    

Similar News

null