ढाई घंटे तक कैबिनेट बैठक करेंगे CM विष्णुदेव साय, लेंगे कई बड़े फैसले

Update: 2025-09-09 04:04 GMT

रायपुर। CM साय का आज विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे यूनीफाइड कमांड की बैठक लेंगे. दोपहर 3:30 बजे मंत्री परिषद के बैठक की मुख्यमंत्री अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद वन्यजीव बोर्ड के लिए शाम 6 बजे विशेष बैठक में शामिल होंगे. शाम 7 बजे अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे. 

यह भी पढ़े 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3ः30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले पिछली बैठक 19 अगस्त को हुई थी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।


Tags:    

Similar News

null