रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं. वह मंगलवार को कांकेर जिला पंचायत सभा में बस्तर संभाग के चार जिलों के विकास कार्य को लेकर बैठक करेंगे. सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे. कांकेर में ही रात्रि कालीन विश्राम कर सकते हैं. इस बीच वह भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व महावीर सिंह राठौड़ और स्व भारत मटियारा के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं.
यह भी पढ़े
राजधानी के अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल में 2 जून को सुबह 11 बजे जिला स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग का तैराकी चयन ट्रॉयल आयोजित किया गया है. जिला तैराकी संघ के सचिव नरसिंग फरिकार ने बताया कि इस ट्रॉयल के लिए खिलाड़ियों को अपनी जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड लाना होगा. इस ट्रॉयल के आधार पर राज्य स्तरीय टीम के लिए राजधानी में 7 जून को चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.