रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

Update: 2025-04-13 04:21 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों के अध्यक्षों के पदभार ग्रहण का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में आज वन राज्य विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा पदभार ग्रहण करेंगे. यह कार्यक्रम नया रायपुर स्थित अटल पथ, सेक्टर 24 में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे. पदभार ग्रहण समारोह में सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी की संभावना है.

यह भी पढ़े

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज सीएम साय रायपुर में पदयात्रा किया. वे सुबह 7 बजे से पदयात्रा के लिए तेलीबांधा तालाब पहुंचे थे. सीएम साय तेलीबांधा से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा किया. इस मौके पर उनके साथ खेल मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद हैं.

Tags:    

Similar News