CM विष्णुदेव साय मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल

Update: 2024-06-30 05:40 GMT

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शांतिनगर Shanti Nagar स्थित स्वदेशी भवन पहुँचे। chhattisgarh news जहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में  शामिल हुए। मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनों एवं सहयोगियों संग मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरन्दर मिश्रा और बड़ी संख्या में श्रोतागण भी उपस्थित हैं। 

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रकिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं।

आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन 'हूल दिवस' के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था। वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों का जी-जान से मुकाबला किया, और जानते हैं ये कब हुआ था? ये हुआ था 1855 में यानी ये 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी दो साल पहले हुआ था। तब झारखंड के संथाल परगना में हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठा लिया था। मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे - “माँ”।

हम सबके जीवन में 'माँ' का दर्जा सबसे ऊँचा होता है। माँ हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर माँ अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री माँ का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता।

Tags:    

Similar News

-->