असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Update: 2026-06-29 04:42 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सुबह 11:25 बजे रायपुर के सोनपेरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे ‘कबीर जयंती महोत्सव’ में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

इसके बाद दोपहर में वे हेलीपैड से चांपा के लिए रवाना होंगे. चांपा के थाना पारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

नगर निगम क्षेत्र में आज कबीर जयंती के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. सभी प्रकार की मांस-मटन दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:    

Similar News