CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दी जन्मदिन की बधाई

Update: 2024-08-25 05:17 GMT

रायपुर raipur news। CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जन्मदिन की बधाई दी। बधाई सन्देश में साय ने X पर लिखा, भारत सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, रांची लोकसभा के जनप्रिय सांसद संजय सेठ, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। Union Minister of State for Defence Sanjay Seth

बता दें कि संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद हैं। वह 2019 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति के सदस्य थे। संजय सेठ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के भी सदस्य थे। संजय सेठ 2016-2019 के दौरान झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे।


Tags:    

Similar News

-->