झारसुगुड़ा में सीएम साय का रोड शो, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

छग

Update: 2024-04-28 15:31 GMT
रायपुर/झारसुगुड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज उड़ीसा के बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के झारसुगुड़ा में भव्य रोड शो किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी को जीताने के लिए दिन-रात एक करके हर लोकसभा क्षेत्रों में जाकर विशाल जनसभाएं कर रहे यही नहीं बल्कि लोकसभा प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने के लिए हर लोकसभा क्षेत्र में रोड़ शो निकाल रहे है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित और झारसुगुड़ा विधानसभा के प्रत्याशी टंकाधर त्रिपाठी भी उनके साथ थे।
Delete Edit

पूरा झारसुगुड़ा आज भगवामय रहा। पूरे उत्साह के साथ यहाँ लोगों ने विष्णु देव साय का स्वागत किया। सड़क पर दोनों ओर हजारों लोग फूल बरसाते रहे। रोड में में महिलाओं की मौजूदगी भी अभूतपूर्व रही। लगभग ढाई घंटे चले चले रोड शो के बाद यहाँ विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण दे रहा है कि उड़ीसा की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता सौंपने वाली है। यहीं नहीं उड़ीसा के विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलने वाला है।



Tags:    

Similar News