CM साय आज भोरमदेव मंदिर के दर्शन करेंगे

Update: 2026-07-28 03:32 GMT

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:30 बजे रायपुर से रवाना होकर 10:50 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे भोरमदेव से रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे.

यह भी पढ़े 

राज्य में पहली बार आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन आज सुबह 11 बजे रायपुर के एक निजी होटल में होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि खेल मंत्री अरुण साव कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान प्रदेश के नामचीन खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि और खेल विशेषज्ञ खेलों के विकास, खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर मंथन करेंगे.

स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी. सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों की नई पहचान दिलाना है.

Tags:    

Similar News