रायपुर. दो दिवसीय बस्तर दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दूरदर्शन केंद्र में विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12:40 बजे तक वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
यह भी पढ़े
गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज (एक्सप्रेस-वे वाला) अस्थायी रूप से 4 जून से 18 जून तक बंद रहेगा. रेलवे के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण बंद करने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि के दौरान रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस वे होकर गुढ़ियारी की तरफ जाने के लिए रेलवे अंडर पर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा. असुविधा और देरी से बचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में तेलघानी नाका ओवर ब्रिज या चूनाभट्टी अंडर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी गई है.