CM साय ने सेमरिया में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण
रायपुर। CM साय ने सेमरिया में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। X पोस्ट में सीएम ने लिखा,
रणचंडी बन जब हुंकार भरी, अंग्रेजों की नींव हिला दी थी
मिट्टी की शपथ निभाने को, अवंती बाई ने जान लुटा दी थी
कबीरधाम जिले के सेमरिया में आज वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनका अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सुशासन सरकार महान स्वतंत्रता सेनानियों की अमूल्य धरोहर को सहेजने और उनके प्रेरणादायी आदर्शों को जन जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है।