श्रमवीरों का वीडियो CM साय ने किया शेयर

Update: 2025-05-01 05:07 GMT

रायपुर। श्रमवीरों का वीडियो CM साय ने शेयर किया है, X पोस्ट में सीएम ने कहा, श्रमिक अपने पसीने और अथाह मेहनत से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे परिश्रमी हाथों को हमारी सरकार पूरा सम्मान दे रही है, उन्हें सशक्त बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। श्रमिकों के कल्याण हेतु हमारी सरकार संकल्पित है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं और किसी भी समावेशी विकास यात्रा की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी होती है। राज्य सरकार श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शासन के प्रयासों से केवल श्रमिकों को ही नहीं बल्कि उनके परिजनों को भी सम्मानजनक और समृद्ध जीवन जीने हेतु संबल प्राप्त हो रहा है।

Full View


Tags:    

Similar News

null