रायपुर: सिंगापुर यात्रा से आज मुख्यमंत्री साय वापस लौट आएंगे. हैदराबाद से वह सुबह करीब 8:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे. सुबह 9:10 बजे तक मुख्यमंत्री निवास जाएंगे. बुधवार को वह रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले भाजपा के सेवा ज्योति कार्यक्रम और विकसित भारत संकल्प में शिरकत करेंगे. वहीं शाम करीब 5:30 बजे बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा के संग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.



 


Tags: