CM साय ने कॉफी टेबल बुक धरोहर का किया विमोचन

Update: 2026-04-17 10:51 GMT

रायपुर। CM साय ने कॉफी टेबल बुक धरोहर का विमोचन किया। सीएम साय ने कहा, जनजातीय समाज आज भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को पूरी निष्ठा के साथ जीता है। हमारा प्रयास है कि यह जीवंत विरासत, धरोहर के रूप में देश-दुनिया तक पहुंचे।

आज जशपुर प्रवास के दौरान जनजातीय अस्मिता, जीवनशैली और खाद्य परंपराओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘धरोहर’ का विमोचन किया। यह पुस्तक हमारी सांस्कृतिक विविधता और लोकज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है।


Tags:    

Similar News