CM साय ने 13 वर्षीय बेटी कनक साहू की मीठी आवाज की तारीफ की

Update: 2026-01-27 09:50 GMT

रायपुर। CM साय ने 13 वर्षीय बेटी कनक साहू की मीठी आवाज की तारीफ की है। उन्होंने वीडियो पोस्ट में कहा, लोकतंत्र का भान और वंदे मातरम का मधुर स्वरगान

गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर की 13 वर्षीय बेटी कनक साहू की मीठी आवाज में “वंदे मातरम्” गायन ने सभी को भावविभोर कर दिया। बेटी कनक साहू की यह प्रस्तुति इस बात का सुखद एहसास कराती है कि हमारे देश की नई पीढ़ी देश भक्ति से ओतप्रोत भी है और संस्कारों के प्रति सजग भी।

बेटी कनक साहू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आप यूं ही अपनी मधुर आवाज़ में देशप्रेम का संदेश फैलाती रहें। वंदे मातरम्।


Tags:    

Similar News

null