सीएम साय ने कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर किया नमन

Update: 2024-05-20 06:15 GMT

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर नमन किया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध रचनाकार, छायावादी युग के महान कवि सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

कवि सुमित्रानंदन पंत के बारे में जानिए 

हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक सुमित्रानंदन पंत का जन्म 20 मई 1900 को हुआ था। खूबसूरत अल्मोड़ा ज़िले के कौसानी ग्राम में जन्में सुमित्रानंदन का झुकाव प्रकृति सौंदर्य की तरफ अधिक था। यही कारण है कि उनकी रचनाओं को पढ़ कर लोग ख्यालों में ही ऐसा महसूस करने लगते हैं, जैसे कि वे प्रकृति की गोद में ही हों। 

Tags:    

Similar News

-->