रायपुर। CM साय ने 10 वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों को खोने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुख को सहन करने की असीम शक्ति दें।इस दुर्घटना में घायल सभी जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हार्दिक कामना करता हूँ। ॐ शांति |


Tags: