रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम कर रहे हैं। देश-विदेश के लोगों के साथ वह अपने विचार साझा कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का ये 127वां एपिसोड है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुन रहे हैं। छग में सीएम साय बीजेपी नेताओं के साथ कार्यक्रम को सुन रहे है।
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा दिख रही है। पीएम मोदी ने कहा कि, 'जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।'