CM साय ने अंबिकापुर से दिया ये बड़ा बयान

देखें Video...

Update: 2024-06-24 12:56 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। एसएलआरएम सेंटर की महिलाओं से मुलाकात पर छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने कहा, "यहां की हमारी एसएलआरएम सेंटर की बहनें कई सालों से देश के छोटे शहरों में अंबिकापुर को नबंर-1 पर रखी हैं। उनके साथ बैठकर भोजना करना हमारे लिए गर्व का विषय है।"

सीएम से जुड़े कई बड़े खबरें...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल को देखते हुए उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई है | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ संघ की तीन सूत्रीय मांगो पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में विस्तृत चर्चा की गई| संघ की प्रमुख मांग जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। गौरतलब है कि उक्त भुगतान के लिए 43 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि पूर्व में ही जिलों को जारी की जा चुकी है| इसके अलावा शेष मांगों के सम्बन्ध में मुख्यालय स्तर से कमेटी बनाकर समय सीमा में परीक्षण करने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया है| जिसके पश्चात् संघ द्वारा सहमत होते हुए हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति दी गई है।

सीएम साय ने स्वर्गीय इंदिरा सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा राज परिवार की सदस्य इंदिरा सिंह के असामयिक निधन होने पर उनके दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित सरगुजा राज परिवार के शोकाकुल सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।
Tags:    

Similar News

-->