CM साय ने रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Update: 2025-11-01 03:30 GMT

रायपुर। CM साय ने रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पीएम मोदी को रिसीव करने माना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आज नवा रायपुर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनेगा। PM नरेंद्र मोदी करीब 6 घंटे 45 मिनट रायपुर में रहेंगे। राज्य के विकास, संस्कृति व आस्था से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 7 डोम बनाए गए हैं। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।


SPG ने सुरक्षा की अंतिम रिहर्सल पूरी कर ली है। एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग आईजी नवनीत मेहता कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर 10 पारंपरिक नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनके साथ करीब 27 हजार हितग्राही मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचकर 2,500 बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे। इसके अलावा वे नए विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। साथ ही रोड शो भी करेंगे।

Delete Edit


Tags:    

Similar News

null