CM साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

छग

Update: 2025-03-20 16:28 GMT
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री आपके कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने हेतु तत्पर है। नक्सली अगर गोली-बारूद की बात कर रहे हैं, तो हमारी सरकार उसी भाषा में ठोस जवाब दे रही है और जो नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, उनके लिए हमारी सरकार नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति - 2025 के माध्यम से उनके पुनरुत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं।


मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने एक बहादुर जवान को खोया है। छत्तीसगढ़ इस वीर जवान का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवान के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही हम सभी मिलकर 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करेंगे, ताकि देश-प्रदेश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।
Tags:    

Similar News