रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आमंत्रण पर सीएम भूपेश बघेल, और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज यानि शुक्रवार की शाम बेंगलुरु रवाना होंगे। वो कर्नाटक के सीएम सिद्धरम्मैया के शपथग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है. सिद्धारमैया विधायक दल के नेता चुने जा चुके हैं और अब वही कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे हैं. 20 मई को दोपहर 12.30 बजे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मनोनीत मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे. इसके बाद कर्नाटक में कांग्रेस सरकार स्थापित हो जाएगी.

पहली लिस्ट में संभावित कैबिनेट मंत्री

1. परमेश्वर

2. रामलिंग रेड्डी

3. केजे जॉर्ज

4. एचके पाटिल

5. एमबी पाटिल

6. सतीश जरकीहोली

7. यूटी कधार

8. लक्ष्मी हेब्बलकर

9. टीबी जयचंद्र

10. एचसी महादेवप्पा

Tags: