रायपुर में दो दिवसीय धर्म संसद कार्यक्रम में CM भूपेश बघेल होंगे शामिल

रायपुर खबर

Update: 2021-12-25 18:44 GMT

रायपुर:राजधानी रायपुर में आज से 2 दिवसीय धर्म संसद की शुरुआत निशान और कलश यात्रा से हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास शामिल हुए। नीलकंठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित धर्म संसद में देश और प्रदेश के 2 सौ से ज्यादा साधु संत पहुंचे हुए हैं। रविवार को इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

इससे पहले साधु संतों के बीच भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना, सनातनियों को एकजुट करना, राष्ट्रीय हिंदू बोर्ड का गठन, रायपुर में गुरुकुल निर्माण, सनातन धर्म की रक्षा और हिंदुओं को जागरुक करने के मुद्दे पर परिचर्चा होगी। धर्म संसद पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई है।कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का कहना है संविधान सभी धर्मों को सम्मान देने की बात करता है। सर्वधर्म सद्भाव की स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए। वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि धर्म का मतलब सत्य होता है। लोगों की जीवन में सुख शांति समृद्धि लाना है और इसके लिए रायपुर में यह आयोजन हो रहा है।


Tags:    

Similar News

-->