सीएम भूपेश बघेल आज छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Update: 2023-01-06 01:15 GMT
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 10.50 बजे मुख्यमंत्री निवास से दूधाधारी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात 8.50 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।
Tags:    

Similar News

-->