छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कार्यक्रम किया।  इस दौरान सीएम भूपेश आमसभा को संबोधित कर रहे है. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 दिसम्बर को सुबह 10.40 बजे नया बस स्टैण्ड सूरजपुर का लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात् सूरजपुर में गढ़ कलेवा का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सकरी पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर वापस आएंगे।

देखें LIVE 


Full View


Tags: