पेण्ड्रा। मरवाही उपचुनाव सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्ती बगरा और दानीकुंडी की सभा में जोगी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहली बार मरवाही में असली आदिवासियों के बीच लड़ाई है. फर्जी की नहीं है. सभा में सीएम बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह ने 15 साल सिर्फ ठगने का काम किया है. महिलाओं को ठगा, आदिवासियों को ठगा, किसानों को ठगा, युवाओं को ठगा. रमन सिंह अभी तक बी टीम के भरोसे ही राज करते रहे. भाजपा वाले कहते हैं कि कांग्रेस ने 50 विधायकों की ड्यूटी लगा दी है. तो हाँ ये सही बात है. हमने 50 विधायकों की ड्यूटी लगाई है. हमारे पास 69 विधायक हैं तो लगाई है, भाजपा के पास 14 ही विधायक है तो वो कहाँ से लगाएंगे.

Tags: