बिलासपुर: सिविल लाइन पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, नशीली सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2021-05-14 09:08 GMT

छत्तीसगढ़/बिलासपुर। पुलिस ने अवैध नशीली सीरप बिक्री करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी0 सुरेन्द्र स्वर्णकार के द्वारा टीम बनाक निरीक्षक राकेश पटेल के हमराह आर0 1023 ,1027 ,1236,225 जितेन्द्र के बजरंग चौक तालापार में रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी (1)आदिल खान पिता रहीम खान उम्र 21 साल निवासी तालापारा घोडादाना स्कूल के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ0ग0 (2) मयंक पाण्डेय पिता श्री सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 20 साल निवासी भारती नगर गली नं 04 थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 के संयुक्त कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर ONEREX सिरप कल 150 नग प्रत्येक 100 एम.एल का जिसमें chorpheniramine maleat in 4 mg, codeine phosphate ip 10mg होना लेख है, 02 नग मोबाईल, 01 नग घटना में प्रयुक्त मो0 सा0 एवं नगद रकम 400 रूपये बरामद किया गया। जप्त सम्पत्ति का कुल मूल्य 88000(अठ्ठासी हजार) रूपये लगभग जिसे विधिवत् जप्त कर धारा 21.22 एन.डी.पी.एस. के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->