मनेन्द्रगढ़: भाजपा से मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। मनेंद्रगढ़ नगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा यादव, नगर पंचायत खोंगापानी से वंदना विश्वकर्मा, नगर पंचायत झगराखांड से चंपा जायसवाल, नगर पंचायत नई लेदरी से वीरेंद्र सिंह राणा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं जनकपुर नगर पंचायत में कौशल पटेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
कोरिया जिले की नगर पंचायत पटना के प्रत्याशी घोषित

वहीं भाजपा ने कोरिया जिले की नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार नगर पंचयात चयन समिति, मंडल चयन समिति एवं जिला कोर कमेटी द्वारा सर्व सम्मति से पारित कर संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय एवं संभागीय संयोजक गोमती साय के अनुमोदन पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गायत्री सिंह को घोषित किया गया है।

इसी प्रकार वार्ड पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्र. 1 से शंकर प्रसाद सोनी, वार्ड क्र. 2 से अहिबरन सिंह, वार्ड क्र. 3 से निर्मला पोया, वार्ड क्र.4 राकेश सिंह, वार्ड क्र. 5 गीता पोया, वार्ड क्र. 6 से रविशंकर शर्मा, वार्ड क्र .7 से प्रमिला सिंह, वार्ड क्र. 8 से परस राम साहू, वार्ड क्र. 9 सतेन्द्र सोनी, वार्ड क्र. 10 से ज्योति देवांगन, वार्ड क्र. 11 से तरूण जायसवाल, वार्ड क्र. 12 से रेखा वर्मा, वार्ड क्र. 13 सुनील यादव, वार्ड क्र. 14 से पूनम वर्मा, वार्ड क्र. 15 ओमप्रकाश सिंह के नामों की अधिकृत घोषणा की गई।

पेंड्रा में भी नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गौरेला नगरपालिका, पेण्ड्रा नगरपालिका और मरवाही नगरपंचायत के लिए लिस्ट जारी की गई है। गौरेला नगर पालिका में 15 वार्ड, पेंड्रा नगर पालिका में 15 वार्ड और मरवाही नगर पंचायत के 15 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। मरवाही नगरपंचायत के लिए अध्यक्ष और पार्षदों की घोषणा हो गई है। वहीं गौरेला नगर पालिका, पेण्ड्रा नगरपालिका अध्यक्ष उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी।

Tags: