दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा स्कूल की प्रधानपाठिका के खिलाफ स्थानीय पालकों द्वारा शिकायत की गई है। स्कूल के बच्चे, पालक तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने डीईओ अरविंद मिश्रा से शिकायत की कि प्रधानपाठिका का व्यवहार बच्चों के प्रति ठीक नहीं रहता। बेवजह उन्हें दंडित किया जाता है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीईओ अरविंद मिश्रा ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा।
समिति के सदस्यों को पतोरा स्कूल में जाकर बच्चे, पालक तथा शिक्षक से वास्तविकता से अवगत हुए। 4 सभी पक्षों का बयान लिया गया। डीईओ अरविंद मिश्रा ने बताया कि तीन सदस्यीय समिति में डालेंद्र देवांगन बीईओ पाटन, हेमलता बंजारे एडीपीओ तथा शिवम कटारे एमआईएस को शामिल किया गया है। डीईओ ने बताया कि देर शाम तक जांच रिपोर्ट संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को प्रस्तुत किया गया है। आगे की कार्रवाई जेडी द्वारा की जाएगी।