मुख्य सचिव से प्रशिक्षु- आई.पी.एस. अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Update: 2021-09-16 14:39 GMT

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आज मंत्रालय महानदी भवन में उनके कक्ष में भारतीय पुलिस सेवा बैच 2018 और 2019 के छत्तीसगढ़ केडर के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशिक्षण की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपने कार्य अनुभव को साझा किया। मुख्य सचिव से प्रशिक्षु आई.पी.एस.पुष्कर शर्मा, जितेन्द्र यादव, रत्ना सिंह, किरण छवन, योगेश कुमार पटेल ने मुलाकात की। सचिव गृह अरूण देव गौतम ने प्रशिक्षु आई.पी.एस. को अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने अधिकारियों को लगन व समर्पण से कार्य करने की सीख दी।
Tags:    

Similar News