मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

योग आयोग के रूपनारायण सिन्हा और गौसेवा आयोग के बिसेसर पटेल भी शामिल

Update: 2025-10-18 13:22 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए चार प्रमुख पदाधिकारियों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी इस आदेश के अनुसार, यह दर्जा केवल “शिष्टाचार हेतु” दिया गया है और इससे किसी प्रकार की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल स्थिति नहीं बनती।


जारी आदेश के अनुसार:
राज्य शासन ने क्रमांक PLGMJ-2202/2/2024-GAD-1 के तहत निम्नलिखित नियुक्तियों को स्वीकृति दी है—
रूपनारायण सिन्हा, अध्यक्ष, योग आयोग, को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
विश्वेश्वर पटेल, अध्यक्ष, गौसेवा आयोग, को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
पंकज कुमार झा, माननीय मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार, को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
विश्वविजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, युवा आयोग, को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन पदाधिकारियों को दिया गया दर्जा केवल औपचारिक (शिष्टाचार हेतु) है। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासकीय विभाग या आयोग की होगी।

आदेश में महत्वपूर्ण बिंदु
राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सूची किसी प्रकार की वरिष्ठता, प्राथमिकता या प्रोटोकॉल स्थिति को नहीं दर्शाती। यह आदेश जारी होने के दिनांक 18 अक्टूबर 2025 से प्रभावशील माना जाएगा। आदेश पर राज्यपाल के नाम से सचिव (अविनाश चम्पावत), सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

राज्य में आयोगों की भूमिका को मिली औपचारिक मान्यता
राज्य सरकार द्वारा आयोगों, मंडलों और सलाहकार पदों को मंत्री स्तर का दर्जा दिया जाना, प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से एक औपचारिक मान्यता मानी जाती है। इससे संबंधित पदाधिकारियों को शासकीय कार्यक्रमों में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित किया जा सकेगा और उन्हें विभागीय कार्यों में समुचित सहयोग प्राप्त होगा।
Tags:    

Similar News