मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल अपने निवास में रहेंगे

छग

Update: 2024-05-26 15:29 GMT

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में नक्सल मोर्चें पर मिली सफलता के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते पांच महीनों में सुरक्षाबलों ने एक सौ बीस माओवादियों ढेर कर दिया है। वहीं, एक सौ तिरपन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन सौ पचहत्तर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से माओवाद खत्म हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में कल तैंतीस माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नियद नेल्लानार यानी आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है, जहां गांव में ही सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्प ग्रामीणों के लिए सहायता कैम्प के रूप में काम कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->