मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल दो जिलों के दौरे पर रहेंगे

छग

Update: 2024-04-30 15:06 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल दो जिलों के दौरे पर रहेंगे।

राहुल-प्रियंका और खड़गे के छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनावी दौरों पर सीएम साय ने चुटकी लेते हुए कहा है कांग्रेस पार्टी और इसके नेता देश और छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुके हैं। ये कितना भी प्रयत्न कर लें, कुछ भी कर लें, देश और छत्तीसगढ़ में कोई फर्क़ पड़ने वाला नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो बयान मामले में खड़गे द्वारा इसे कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाने का भाजपाई प्रयास बताने पर सीएम ने कहा कि कांग्रेसी झूठ बोलने में बहुत माहिर हैं। वे गृहमंत्री अमित शाह जी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। हमारी पार्टी और हमारे नेताओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज मुद्दाविहीन हो गयी है। उनके पास जनता के पास जाकर कुछ बोलने को नहीं है।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों द्वारा 10 नक्सलियों के मार गिराए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे जवानों की बड़ी सफलता बताई है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि - नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिलने की सूचना है। अब तक दस नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। निश्चित ही सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उनके हौसले और बहादुरी को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आ रहे हैं। बता दें कि बस्तर के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ जारी है। जिसमें अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
Tags:    

Similar News