Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वाराणसी यात्रा से लौटने पर रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व खूबलाल ध्रुव ने किया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने हाथों में तख्तियां, पोस्टर और नारों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में तनय लुनिया, करण गोयल समेत युवाओं की पूरी टीम सक्रिय रही और आयोजन को विशेष स्वरूप दिया।


भीड़ में मौजूद युवाओं ने बताया कि विष्णु देव साय गरीबों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और दलितों के मसीहा के रूप में उभरे हैं। उन्होंने जनहित में जो नीतियां बनाई हैं, उससे युवा वर्ग में भी उनका व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। जनता की आवाज के रूप में मुख्यमंत्री के प्रति जो सम्मान और भरोसा दिखाई दिया, वह उनके कार्यों का सीधा परिणाम है। रायपुर एयरपोर्ट पर यह आयोजन एक जनआंदोलन जैसा दृश्य बन गया, जिसमें न केवल पार्टी कार्यकर्ता, बल्कि आम नागरिक भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
Tags: