Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को दिनभर के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे सिविल लाइन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान के साथ होगी। दिन का पहला चरण कबीरधाम जिले में रहेगा, जहां वे मंदिर दर्शन से लेकर विकास कार्यों के लोकार्पण तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, दिन के दूसरे हिस्से में वे रायपुर लौटकर राज्य स्तरीय सम्मेलनों और बैठकों में भाग लेंगे।
कबीरधाम जिले में धार्मिक और विकास कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुबह 9:35 बजे रायपुर हैलीपैड से उड़ान भरकर 10:15 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा 10:40 बजे वे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे और 11:15 बजे तक मंदिर दर्शन करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस, कवर्धा में दोपहर 12:00 बजे आरक्षित समय में विश्राम करेंगे। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री नगर पंचायत डोंगी, स्टेडियम परिसर, पंडरिया (जिला कबीरधाम) में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे चलेगा।
रायपुर में ग्रीन स्टील समिट और प्रशासनिक बैठक
दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री कवर्धा से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 3:15 बजे केपिटल ग्रीन रिसोर्ट, नया रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे 4th Edition Green Steel & Mining Summit - 2025 में भाग लेंगे। इसके बाद 4:30 बजे वे महात्मा गांधी भवन, नया रायपुर में पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे से “क्षमता विकास आयोग, कर्मचारियों भारत तथा छत्तीसगढ़ शासन के मध्य MoU कार्यक्रम” में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे से बैठक एवं कार्यालयीन कार्य निपटाएंगे और 6:00 बजे पुनः कार द्वारा सिविल लाइन स्थित निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। 6:30 बजे वे निवास पर आरक्षित समय में रहेंगे।