मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम बगिया में मनाई रामनवमी

छग

Update: 2024-04-17 14:35 GMT
रायपुर/बगिया। मुख्यमंत्री के गृहग्राम बगिया में आज रामनवमी की धूम रही। आसपास के पचास से अधिक गांव के पांच हजार लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ पूजा में भाग लिया। विष्णु देव साय ने अपनी अर्धांगिनी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा की उपासना की और प्रसाद का भोग लगाया।
Delete Edit
गौरतलब है कि पिछले तीन पीढ़ियों से मुख्यमंत्री का परिवार नवरात्रि का पर्व बड़े उल्लास से मनाता है। सनातन धर्म के प्रति बेहद आस्थावान पूरा परिवार नौ दिन तक पूजा-अर्चना में शामिल होता है। कलश यात्रा निकाली जाती है और दसवें दिन भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें पूरा साय परिवार शामिल रहता है। आज भी पूरा परिवार यज्ञ आहूति में शामिल हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली की कामना की है।
Tags:    

Similar News