भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं, संस्थापक सदस्यों और कार्यकर्ताओं को किया नमन

Update: 2024-10-20 17:01 GMT
रायपुर। भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है और दिवंगत संस्थापक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को नमन किया है। उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित जनसंघ ने देश में प्रखर राष्ट्रवाद का प्रचार-प्रसार किया। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने जैसे विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में भारतीय जनसंघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय जनसंघ से जन्मी भारतीय जनता पार्टी जनसंघ की राष्ट्र सेवा के सपनों को साकार करते हुए देश सेवा में संकल्पित होकर काम कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के लक्ष्य और ध्येय को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ रही है। उनके मूल्यों पर चलते हुए हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि देने की पुनः शुरुआत की है और भविष्य में दिवंगत होने वाले लोकतंत्र सेनानियों का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि का निर्णय लिया है।
राष्ट्रसेवा के प्रतीक, मानवीय मूल्यों की राजनीति की नवरचना करने वाले भाजपा के मूल संगठन, भारतीय जनसंघ के दिवंगत संस्थापक सदस्यों और कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंघ के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है।
Tags:    

Similar News

-->