मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विनोद कुमार शुक्ल को दी श्रद्धांजलि

छग

Update: 2025-12-23 18:06 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्य जगत के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता और छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्ल जी की लेखनी में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दृष्टिकोण की गहराई थी, जिसने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उनका जाना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्ल जी का साहित्य भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा।


उनकी कृतियों में साधारण जीवन के अद्भुत पहलुओं को संवेदनशील दृष्टि से प्रस्तुत किया गया, जो पाठकों को जीवन और समाज के प्रति सोचने पर मजबूर करता है। बिलासपुर में साहित्यिक प्रेमियों और समर्पित अनुयायियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनोद कुमार शुक्ल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों व असंख्य पाठकों-प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। साहित्य जगत और छत्तीसगढ़ के नागरिक विनोद कुमार शुक्ल के योगदान को सदैव याद रखेंगे और उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेते रहेंगे।
Tags:    

Similar News