स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्याम शंकर मिश्र की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

Update: 2022-12-06 10:04 GMT

देवभाग। अंचल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्याम शंकर मिश्र की आदमकद प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने अनावरण किया। देवभोग में भेंट-मुलाकात में स्व-सहायता समूह की कविता नायक ने बताया कि वर्मी खाद निर्माण से 95800 रुपये मिले है। 10 सदस्य है। सभी को लगभग 9 से 10 हजार मिला है। इन पैसों से मैंने 4 बकरी खरीदी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है

ग्रामीण युवक कुंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मात्रात्मक त्रुटि की वजह से उन्हें जाति प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा था। आप के प्रयास से यह त्रुटि सुधर गई । मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जाति को लिखते समय अंग्रेजी में लिखे। हिंदी में उच्चारण की वजह से गलत लिख जा रहा था। हाटबाजार क्लीनिक योजना के हितग्राही अमरचन्द कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव के बाजार में क्लीनिक लगता है। उसका पेट दर्द रहता था। गांव में शिविर लगने से मुफ्त में जांच और दवा मिल जाती है। इससे वह ठीक हो गया है और समय पर खाना खा पाते हैं।

किसान ने बताया कि बैंक में पैसा निकालने के लिए लंबी लाइन लगने से परेशानी उठानी पड़ती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। आत्मानन्द की छात्रा भूमिका कश्यप और छात्र आदर्श वर्धन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में लैब, लाइब्रेरी सहित सुविधाओं वाले क्लास रूम है। शिक्षक अच्छे से पढ़ाते है। आदर्श ने बताया कि पहले उन्हें 14 हजार निजी स्कूल में पढ़ाई का लगता था। अब निशुल्क में पढ़ाई हो जाती है। हितग्राही उर्मिला बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके ढाई साल के नाती को आंगनबाड़ी भेजते है। यहाँ वह स्वस्थ और तंदुरुस्त हो गया। आंगनबाड़ी में दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जी, चिक्की, सप्ताह में केला भी मिलता है।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार गरीब से गरीब व्यक्तियों तक योजना का लाभ दिला रही है। सभी की आय में वृद्धि करना हमारा उद्देश्य है। देवभोग में रीपा के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीण को रोजगार भी मिलने लगेगा। हमारी सरकार सभी के जेब मे पैसा डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में भी सभी के जेब मे पैसा डालने का काम किया गया है। सरकार ने रोजगार ,आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण के काम किये हैं।

Tags:    

Similar News

-->