रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से गत दिवस असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल के गुवाहाटी स्थित निवास पर सौजन्य भेंट कर उनके पुत्र स्वप्ननीलाभ और पुत्रवघु शुभलक्ष्मी को नव दाम्पत्य जीवन हेतु बधाई एवं मंगलकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।